कुछ बातें
इन्द्रधनुष सी
सतरंगी, खुशनुमा,
सात सपने ले कर आती,
सात सपने हम में जगाती
कुछ बातें
ज्यूँ मटमैले कपडे
धो कर, सुखा कर ,
तब भली लगें
कुछ बातें
कबीर के दोहे सी
छोटी, गहरी॥
कुछ बातें
कविता सी
पूरी भी,
अधूरी भी...
Wednesday, 1 June 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment