नहीं, कहीं कुछ , गलती हुई है
ज़रूर
तुम
ये जगह
ये रहगुज़र
ये कुछ भी
मेरे रास्ते में नहीं पड़ने थे
नक़्शे पर कहीं
निशाँ नहीं है इस सब का
और फिर भी
आज
तुम, सजीव , मेरे सामने हो..
ये जगह भी
असली लगती है
और रहगुज़र में से
अभी लुट कर निकला हूँ मैं
नहीं, कहीं कुछ , गलती हुई है
ज़रूर
इस रास्ते पर
होना नहीं चाहिए था मुझे
या शायद
होना ही नहीं
चाहिए था मुझे
रास्ता गलत नहीं है
गलत है
मेरा होना
और मेरे कारण
इस नक़्शे का होना
ज़रूर
तुम
ये जगह
ये रहगुज़र
ये कुछ भी
मेरे रास्ते में नहीं पड़ने थे
नक़्शे पर कहीं
निशाँ नहीं है इस सब का
और फिर भी
आज
तुम, सजीव , मेरे सामने हो..
ये जगह भी
असली लगती है
और रहगुज़र में से
अभी लुट कर निकला हूँ मैं
नहीं, कहीं कुछ , गलती हुई है
ज़रूर
इस रास्ते पर
होना नहीं चाहिए था मुझे
या शायद
होना ही नहीं
चाहिए था मुझे
रास्ता गलत नहीं है
गलत है
मेरा होना
और मेरे कारण
इस नक़्शे का होना
0 comments:
Post a Comment