काठ का घोडा
असली नहीं होता
उस पर चढ़ कर
काठ के पर्वत , काठ की नदी , और काठ के खेत
तो पार किये जा सकते हैं
पर असली
जलधारा भी
टापी नहीं जा सकती ..
और काठ के खेत , काठ के पर्वत, काठ की नदी,
तो बस कल्पना में होते हैं .
इतना ही भर कर पाता है
काठ का घोडा
उस से
इतनी ही उम्मीद
काफी है।
0 comments:
Post a Comment